Patrika
Video: अंतिम यात्रा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, पूर्व सीएम गहलोत-डोटासरा ने दी श्रद्धांजलि
Patrika
जयपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। डॉ. गिरिजा व्यास का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके उदयपुर स्थित आवास, दैत्य मगरी में रखा गया। सुबह 10 से 12 बजे तक आमजन और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। दोपहर बाद 4 बजे उनकी अंतिम यात्रा अशोकनगर स्थित मोक्षधाम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गिरिजा व्यास को पुष्पांजली देने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं।